बहराइच, जनवरी 7 -- बहराइच, संवाददाता। मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच सूर्य प्रताप शाही ने राजकीय कृषि प्रक्षेत्र एवं फसल अनुसंधान केंद्र घाघरा घाट का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों के साथ प्रक्षेत्र के प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि राजकीय कृषि प्रक्षेत्र घाघराघाट, जरवल में कुल 43.08 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती की जा रही है, जिसमें 5 हेक्टेयर अरहर, 2 हेक्टेयर मटर, 5 हेक्टेयर सरसों तथा 31.02 हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की गई है। मंत्री द्वारा समय से गेहूं की बुवाई एवं सिंचाई के साथ उत्पादकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। प्रक्षेत्र के सुदृढ़ीकरण हेतु जेसीबी, ट्रैक्टर, सुपर सीड ड्रिल, सोलर लाइट एवं स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये। निर्देश दिया तालाब खुदवाकर उसमें म...