गिरडीह, मार्च 18 -- बगोदर, प्रतिनिधि। अटका में लटके जीटी रोड सिक्स लेन निर्माण कार्य का मामला आगे भी लटके रहने की उम्मीद है। चूंकि आवासीय भूमि की कृषि दर से मुआवजा राशि लेने से भू- रैयतों ने एक बार फिर से इंकार कर दिया है। भू- रैयतों को मुआवजा देने को लेकर बुधवार को आयोजित बैठक एक बार फिर बेनतीजा रही। अधिकारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। भू- रैयतों ने एक स्वर में कहा है कि आवासीय भूमि की आवासीय दर पर जब-तक मुआवजा राशि नहीं दी जाएगी तब तक वे अपनी जमीन, मकान, दुकान आदि रोड चौड़ीकरण के लिए नहीं देंगे। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी नीतू कुमारी, बगोदर सीओ प्रवीण कुमार, अमीन विनय पटेल, एनएचआई से एसपी आर्या मौजूद थे। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी नीतू कुमारी ने कहा कि अटका में भू रैयत के मुआवजा को लेकर बैठक की गई है। बैठक में कई बिंदुओं पर...