गोड्डा, जुलाई 8 -- गोडडा प्रतिनिधि झारखंड सरकार के निर्देशानुसार बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के सौजन्य से ग्रामीण विकास ट्रस्ट - कृषि विज्ञान केन्द्र, गोड्डा के सभागार में कृषि तकनीकों के माध्यम से कृषि एवं अलनीनो के प्रभाव के प्रबंधन हेतु जागरूकता अभियान का ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ. सुनील चंद्र दुबे ने बताया कि अलनीनो के प्रभाव को देखते हुए कम पानी में तैयार होने वाले धान, मडुआ, अरहर, कुल्थी की नई उन्नत प्रजातियों का चयन करके वैज्ञानिक विधि से खेती करें। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. डी के शाही ने कहा कि किसान वैज्ञानिकों से सम्पर्क करके सर्वप्रथम मिट्टी की जांच एवं बीज उपचार विधि अपनाकर प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके जलवायु अनूकूल एवं टिकाऊ समृद्धि खे...