झांसी, जुलाई 30 -- झांसी। कृषि ज्ञान विज्ञान किसानों तक पहुंचे तभी सपना साकार होगा। यह बात उ प्र के पूर्व जल शक्ति मंत्री डा महेन्द्र ने भ्रमण दौरान कही। उन्होंने कई तरह के प्रोडक्ट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के प्रयासों से बुंदेली खेती समृद्ध होगी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास एवं जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने विश्वविद्यालय का भ्रमण कर विभिन्न शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं वैज्ञानिकों के साथ संवाद स्थापित किया।उन्होंने कृषि शिक्षा को समाज और किसानों के जीवन से जोड़ने पर विशेष बल देते हुए कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों में अर्जित ज्ञान तभी सार्थक होगा, जब उसका लाभ गांव गांव तक पहुंचे और क...