बेगुसराय, दिसम्बर 1 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की बाड़ा एवं बरियारपुर पूर्वी पंचायतों में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। प्रखंड कृषि समन्वयक रंजन कुमार ने किसानों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, कृषि विभाग द्वारा रबी फसल की उन्नत खेती के लिए किसानों को अनुदानित दर पर दिए जा रहे बीजों के बारे में बताया गया। किसानों के लिए कृषि विभाग द्वारा रियायती दर पर उपलब्ध कराए जा रहे कृषि संयंत्रों के बारे में भी जानकारी दी गई। सरकार की इन लाभकारी योजनाओं से लाभ लेने का आह्वान किसानों से किया गया। कृषि जन कल्याण चौपाल में किसानों को रबी फसल की उन्नत खेती की विभिन्न तकनीक के बारे में भी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...