बेगुसराय, नवम्बर 29 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के शनिवार को फफौत एवं बरियारपुर पश्चिमी पंचायतों में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। इस कृषि जन कल्याण चौपाल में किसानों के लाभ के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर कृषि विभाग द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर दिए जा रहे बीजों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही किसानों के लिए रियायती दर पर उपलब्ध कराए जाने वाले कृषि संयंत्रों के बारे में भी बताया गया। सरकार की इन लाभकारी योजनाओं से लाभ उठाने का आह्वान किसानों से किया गया। कृषि जन कल्याण चौपाल में किसानों को रब्बी फसल की उन्नत खेती के विभिन्न तकनीक के बारे में जानकारी दी गई और किसानों को उन्नत तरीके से रब्बी फसल की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...