कृषि छात्राओं को वैज्ञानिक तकनीकों का मिला प्रशिक्षण
मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र में टीसीए ढोली के रावे कार्यक्रम के तहत छात्राओं को वैज्ञानिक तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों की बारीकियां सिखाई गई। इसके बाद आंवला की विभिन्न उन्नत किस्मों का रोपण किया। छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में चकईया, नरेंद्र आंवला-7, नरेंद्र आंवला-10 एवं नरेंद्र आंवला-25 किस्मों के पौधे लगाए। केवीके प्रमुख डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रोपण के दौरान छात्राओं को पौधों के बीच उचित दूरी निर्धारित करने, गड्ढे की तैयारी तथा पौधरोपण के बाद प्रारंभिक देखभाल की वैज्ञानिक जानकारी दी गई। उन्होंने स्वयं पौधों का रोपण कर बागवानी फसलों के वैज्ञानिक प्रबंधन की बारीकियों को समझा। यह भी पढ़ें- कृषि छात्राओं ने मशरूम के बैग तैयार कर लिया प्रशिक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.