मऊ, जून 16 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा ढोलना स्थित पंचायत भवन एवं डीह बाबा स्थान के समीप मैदान में कृषि विभाग द्वारा कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- भाजपा ने कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यशाला कर पलामू के किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रेरितकृषि चौपाल का आयोजन चौपाल में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने, संतुलित उर्वरकों के प्रयोग, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा फसल उत्पादन में आधुनिक तकनीकों के उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि मिट्टी की जांच कराकर उसके अनुरूप खेती करने से उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ लागत में भी कमी ...