हाथरस, दिसम्बर 23 -- सासनी: क्षेत्र के गांव बाँधनू में मंगलवार को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के छविचित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्प अर्पित कर कृषि गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। जिसमें किसानों की आय को दोगुनी करने और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बारे में विस्तार से विस्तार से बताया । महिंद्रा कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि उन्नति तकनीकी की जानकारी देते हुए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। व किसानों को सम्मानित किया। इस दौरान अखिलेश दीक्षित, मंजीत सिंह,मनीष तिवारी,अंकित चौधरी,मनवीर सिंह,विनीत कुमार,संजय चौधरी,पप्पू सिंह,राजेश कुमार आदि किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...