उरई, अप्रैल 20 -- उरई, संवादददाता । कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में जनपद में संचालित योजनाओं की प्रगति का गहन अवलोकन किया। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए समन्वित प्रयासों की सराहना की और कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनपद में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से किया जा रहा है, जिससे पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ मिल रहा है। राज्यमंत्री ने सहकारिता, पशुधन, मत्स्य, उद्यान, रेशम, ऊर्जा, सिंचाई, लघु सिंचाई, वन तथा खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय...