लोहरदगा, मार्च 23 -- लोहरदगा, संवाददाता।बैंक आफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान-आरसेटी, लोहरदगा द्वारा आयोजित 12 दिवसीय नि:शुल्क सब्जी की खेती और नर्सरी प्रबंधन की अनिवार्यता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमशीलता की जानकारी देकर परंपरागत खेती को एक लाभदायक व्यवसाय के रूप में विकसित करने को ले ट्रेनिंग दी गई।मौके पर प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देते हुए आरसेटी के निदेशक सुरेश भगत ने कहा कि कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। सहायक व्यवसायों को अपनाकर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है।इस अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं का राष्ट्रीय अकादमी आफ रूडसेटी द्वारा मूल्यांकन किया गया। कृषि के साथ स्वरोजगार से संबंधित व्यवसायों की वैज्ञानिक जानकारी दी गई, जिससे स्थायी ...