लखनऊ, अक्टूबर 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने प्रदेश में कृषि क्षेत्र की पूंजीगत योजनाओं, उन्नत कृषि प्रसार, बीज गुणवत्ता नियंत्रण तथा कृषि शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के विभिन्न मदों में कुल 268.47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इन स्वीकृतियों का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज और सुदृढ़ प्रसार सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- Bareily News: खेत तालाब निर्माण पर मिलेगी कृषक को अनुदान राशिकृषि योजनाओं के लिए प्रमुख स्वीकृतियां स्वीकृत धनराशि के तहत सर्वाधिक धनराशि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (जिला/राज्य कृषि योजना) के विभिन्न मानक मदों में कृषि क्षेत्र की पूंजीगत योजनाओं के लिए 133.76 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी के त...