वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को वार्षिक दिवस-2026 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने युवाओं का आह्वान किया कि कृषि को सिर्फ रोजगार का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सेवा का सशक्त साधन बनाएं। कुलपति ने कहा कि युवा वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों की ऊर्जा, नवाचार और समर्पण विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने संकायों, विभागों एवं विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नवाचारपूर्ण सुझाव एवं प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। स्वागत उद्बोधन में संस्थान के निदेशक और संकाय प्रमुख प्रो. यूपी सिंह ने बताया कि एनआईआरएफ रैंकिंग में संस्थान ने चौ...