किशनगंज, सितम्बर 26 -- पोठिया। निज संवाददाता डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रक देर संध्या तक जारी रही। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. सतनारायणन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के प्रभारी डॉ. मुकुल कुमार, डॉ. लव कुमार,डॉ. आरती शर्मा एवं डॉ. अनुश्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न स्तरों के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने एक लय, एक सुर और एक स्वर में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन किया। पूरे महाविद्यालय परिसर में ...