लखीमपुरखीरी, मार्च 14 -- लखीमपुर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंत नगर में आयोजित हो रहे कृषि कुंभ में शामिल होने के लिए खीरी जिले के 55 किसानों का दल रवाना किया गया। यह किसान पांच दिनों तक वहां रहकर उन्नतिशील खेती के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और प्रदर्शनी में शामिल होंगे। डीडी कृषि गिरीश चंद्र ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना के तहत 55 किसानों का दल कृषि कुंभ में शामिल होने के लिए गया है। पंतनगर उत्तराखंड में अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी व प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में जिले के 55 किसान शामिल होने के लिए गए हैं। यह किसान वहां उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। किसानों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.