लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में संचालित कृषि की विभिन्न योजनाओं के लिए सरकार ने 43 करोड़ 51 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में उन्नत कृषि तकनीक, पारदर्शी व्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हो सकेगी। इस धनराशि का आवंटन डिजिटल कृषि सेवाओं से लेकर बीज गुणवत्ता सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए किया गया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि स्वीकृत राशि से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम-कुसुम) योजना सहित कृषोन्नति योजना, डिजिटल क्रॉप सर्वे, बीज गुणवत्ता नियंत्रण सुदृढ़ीकरण तथा इंटीग्रेटेड स्कीम ऑन एग्रीकल्चर सेंसस इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स योजना आदि को सुदृढ़ करने और किसानों की आय में वृद्धि करने की दिशा में अत्यंत...