दरभंगा, मई 16 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। डीजल-पेट्रोल पर कीमत बढ़ाने के कारण कृषि कार्य में लागत बढ़ने की आशंका किसानों को सतने लगी है। ट्रांसपोर्टिंग कॉस्ट बढ़ने से सब्जियों की कीमत बढ़ जाएगी। खाद-बीज, अनाज एवं साग-सब्जियों का ढुलाई खर्च बढ़ने से इसकी कीमत बढ़ाने की आशंका बढ़ गई है। हरपुर के किसान महेश दुबे, पंकज तिवारी, डोमू पासवान आदि ने बताया कि खेत की जुताई, फसल की ढुलाई, निजी नलकूप से सिंचाई आदि में लागत बढ़ेगी। गोभी चौक के महेश प्रसाद, विजय कुमार आदि ने किसानों ने बताया कि सब्जी की ढुलाई में लागत बढ़ने से बाजार में इसकी कीमत पर प्रभाव पड़ेगा। भरवाड़ा में फल का कारोबार कर रहे श्रवण कुमार, महेंद्र यादव आदि ने बताया कि डीजल-पेट्रोल की बढी कीमत से आम, केला सेब सहित अन्य फलों का ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ेगा। यह भी पढ़ें- ट्रक का भाड़ा बढ़ने से कीम...