भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) में कृषि और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग विषय पर पांच दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। हाइब्रिड मोड में आयोजित यह कार्यक्रम 16 मई तक चलेगा। ​कार्यक्रम का उद्घाटन ट्रिपल आईटी भागलपुर के निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह ने किया। इस अवसर पर वित्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदन कुमार लाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के प्रो. कल्याण चटर्जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रशिक्षण सत्र में आईआईटी पटना, एनआईटी पटना, मैनिट भोपाल और वीआईटी वेल्लोर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ व्याख्यान दे रहे हैं।​कार्यक्रम यह भी पढ़ें- कृषि और बायोमेडिकल क्षेत्र में मशीन लर्नि...