इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- इटावा। कृषि इंजीनियरिंग कालेज के डीन डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा है कि कृषि और पर्यावरण का चोली दामन का साथ है। हमारे विद्यार्थियों और समाज में प्रकृति के प्रति यह संवेदनशीलता बेहद जरूरी है। इंजीनियरिंग कालेज में रविवार की सुबह नेचर वाक के दौरान उन्होने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल हमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं, बल्कि हमारी भावी पीढ़ी को जैव विविधता के संरक्षण की व्यावहारिक शिक्षा भी देते हैं। वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान ने कहा कि मौसम की चुनौतियों के बाद भी टीम ने परिसर में समृद्ध जैव विविधता को रिकॉर्ड किया।नेचर वॉक के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विश्वविधालय परिसर में मौजूद कई महत्वपूर्ण वनस्पतियों से रूबरू कराया। उन्होने बताया कि अर्जुन औषधीय गुणों से भरपूर है। यह वृक्ष हृदय रोगों मे...