रामगढ़, मई 23 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज ने अपने कार्यालय कक्ष में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला कृषि कार्यालय, आत्मा, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विकास विभाग तथा भूमि संरक्षण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं एवं प्रगति कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कृषि विभाग एवं आत्मा कार्यालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने, कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा विभागीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों को तकनीकी सहयोग एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। पीएम-कुसुम योजना अंतर्गत सोलर पंप के लाभुकों के चयन एवं अनुदान से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- विकास कार्यों में देरी बर्...