कृषि ऋण शिविर में 62 किसानों को 12.50 करोड़ का ऋण स्वीकृत
कन्नौज, अगस्त 14 -- कन्नौज। कैनरा बैंक की ओर से जनपद में कृषि ऋण शिविर आयोजित किया गया। इसमें किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े ग्राहकों को किसान क्रेडिट कार्ड समेत विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई। शिविर में 62 ग्राहकों के लिए कुल 12.50 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत किए गए और लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण और कृषि विकास में बैंकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने किसानों से कृषि ऋण योजनाओं का लाभ लेकर खेती-किसानी को मजबूत करने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों को फलदार पौधे और छाते भी वितरित किए गए। कैनरा बैंक के अधिकारियों ने किसानों को केसीसी, कृषि ऋण और अन्य वित्तीय योजनाओं की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.