हल्द्वानी, अगस्त 13 -- हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार को डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। कृषि क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने और विभिन्न योजनाओं के बेहतर संचालन पर चर्चा की गई। डीएम ने सभी विभागों को कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक कार्यालय के साथ साझा करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक बैंक के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए जाएं, ताकि किसानों को योजनाओं का अधिक लाभ मिल सके। बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि अवसंरचना कोष और किसान उत्पादक संगठनों के लिए वित्तीय सहायता से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कृषि अवसंरचना कोष के तहत बैंकों में लंबित सभी प्रकरणों का निस्तारण 15 दिनों में करने के निर्देश दिए। अ...