गाज़ियाबाद, सितम्बर 6 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में संचालित कृषि उर्वरक केंद्रों में उर्वरकों की जमाखोरी व कालाबाजारी की जांच होगी। इसके निर्देश सीडीओ ने कृषि विभाग को दिए है। जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि कृषि बिक्री केंद्रों पर उर्वरकों की जांच की जाएगी। इसमें केंद्रों पर विभाग की टीम बिक्री रजिस्टर, आयत रजिस्टर सहित पीओएस रजिस्टर की जांच करेंगी। इसके लिए टीमों को निर्देश दिए गए हैं। जिले में उर्वरकों की कमी ना हो इसको लेकर सीडीओ ने कृषि विभाग को निर्देश दिए हैं। साथ ही सीडीओ ने कहा कि जिले में उर्वरकों की जमाखोरी में कालाबाजारी ना हो इसको लेकर अधिकारी निगरानी करें। अधिकारी ने बताया कि अनुदानित उर्वरकों की बिक्री शत प्रतिशत पीओएस मशीन के द्वारा ही की जाए। वहीं उर्वरकों की बिक्री किसने की जोत वह भूमि के आधार पर की जाए। क...