चंदौली, जुलाई 19 -- चंदौली, संवाददाता । विभिन्न पारिस्थितिकीय संसाधनों के जरिए कीट एवं रोग नियंत्रण योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में जिले को कुल 312 कृषि रक्षा उपकरणों एवं अन्न भंडारण बखारों का लक्ष्य प्राप्त हुआ हैं। इसके तहत पात्र किसानों को उपकरणों के क्रय पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि शासन की ओर से जिले को 31 मानव चलित स्प्रेयर, 63 शक्ति चलित स्प्रेयर एवं सुरक्षित अन्न भंडारण के लिए 218 बखारी का लक्ष्य आवंटित किया गया है। योजना में 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर कृषि यंत्रों का वितरण होगा। यह भी पढ़ें- अनुदान पर कृषि यंत्र के लिए करें आन लाइन आवेदन उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार अनुदान की व्यवस्था है। मानव चलित स्प्रेयर यंत्र के मूल्य का 50 प्र...