कृषि उद्यमियों के लंबित खाद-बीज अनुज्ञप्ति को शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश
बेगुसराय, मई 13 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभागार में बुधवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जीविका की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीविका द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए अब तक 138 छापेमारी, चार का लाइसेंस रद्दहरित खाद का प्रचार-प्रसार डीएम ने हरित खाद के उपयोग एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए सभी स्तरों पर प्रभावी पहल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषि विभाग एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किसानों एवं आम लोगों को हरित खाद के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.