गोंडा, जुलाई 16 -- गोण्डा, संवाददाता। बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा स्थित अथरिष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) पर गुरुवार को कृषि निर्यात संवर्धन विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडलीय अधिकारी डॉ. अमित यादव ने निर्यात योग्य फसल क्लस्टर विकसित करने और कृषि निर्यात नीति के प्रोत्साहनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के मुताबिक अब कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार मिलने में सहूलियत मुहैया कराई जा रही है। एफपीओ के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों और एफपीओ को कृषि उत्पादों के निर्यात की प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें वैश्विक बाजार से जोड़ना है। डॉ. हनुमान प्रसाद पांडेय ने गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए गुड एग्रीकल्चरल प्रैक्टिसेज अपनाने पर जोर दिया। एपीडा के सत्येन्द्र...