कृषि उत्पादों की मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए बनेगा आधुनिक गोदाम
छपरा, अप्रैल 10 -- सहकारी संघ की पहली बैठक में कई अहम फैसले छपरा, एक संवाददाता। सारण प्रमंडल विपणन सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक मंडल की पहली बैठक अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। शुरुआत मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह संयुक्त निबंधक सैयद मशरूक आलम द्वारा अध्यक्ष व सभी निदेशक मंडल सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद संघ की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि सारण प्रमंडल के तीनों जिला सारण,सीवान और गोपालगंज में कृषि उत्पादों की प्रभावी मार्केटिंग और ब्रांडिंग के लिए आधुनिक गोदामों का निर्माण कराया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और उन्हें बेहतर और संगठित बाजार उपलब्ध कराना है। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.