बक्सर, अप्रैल 7 -- पेज पांच के लिए ----- उत्साह उत्पादन बिक्रेता ही किसानों और वैज्ञानिकों के बीच की कड़ी कैमूर व पटना के किसान और कृषि उत्पादन बिक्रेता शामिल डुमरांव। वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय में 15 दिवसीय प्रमाण पत्र कोर्स के तहत कृषि उत्पादन बिक्रेताओं के साथ किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवासीय प्रशिक्षण शिविर में बक्सर के साथ ही रोहतास, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद और पटना के किसान और कृषि उत्पादन बिक्रेता शामिल हो रहे हैं। प्रशिक्षण ले रहे कुल 30 बिक्रेता और किसानों को कॉलेज के प्राचार्य पारस नाथ ने बताया कि यह कोर्स विशेष रूप से उन कृषि उत्पादन विक्रेताओं के लिय उपयोगी है जो कृषि उत्पादन बेचने के लिये लाइसेंस प्राप्त करना चाहते हैं। नोडेल पदाधिकारी डा. सुमन लता ने कहा कि...