गढ़वा, अगस्त 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को डीसी सह जिला खाद्य सुरक्षा पोषण मिशन कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कृषि विभाग अंतर्गत आयोजित कृषि उन्नोति योजना दलहन धान/कोर्स सिरियल/न्यूट्री सिरियल/ और जिला तिलहन मिशन के कई प्रस्ताव पर कमिटी द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि की पुरानी तकनीक के स्थान पर नई तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। बैठक में वर्ष 2026-27 में कृषकों को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। दसके तहत खरीफ मौसम में अरहर का संकुल प्रत्यक्षण 260 हेक्टर में अरहर का मिनी किट 6500 ईकाई, उरद का मिनी किट 1250 ईकाई व मूंग का 250 ईकाई के अलावा रबी मौसम में मसूर 80 हेक्टर में चना का ...