दरभंगा, सितम्बर 2 -- लहेरियासराय। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (एआईडीए), बिहार का प्रादेशिक सम्मेलन दरभंगा में सम्पन्न हुआ। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए व्यापारियों ने भाग लिया तथा कृषि इनपुट व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। प्रदेश संरक्षक एवं महासचिव अवधेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र से आए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलंत्री व विशिष्ट अतिथि हरियाणा से आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार हरमेश सिंह का पाग, चादर व मखाना की माला से स्वागत किया गया। बिहार प्रादेशिक अध्यक्ष व सीवान से पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमारा संगठन व्यापारी एकजुटता एवं किसान हित के प्रति प्रतिबद्ध है। मनमोहन कलंत्री ने संगठन के क्रियाकलापों पर चर्चा की। सरदार हरमेश सिंह ने भी विचार रखे। पदाधिकारिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.