कृषि इनपुट घोटाले पर की गई कार्रवाई
सहरसा, जून 27 -- नवहट्टा। कृषि इनपुट अनुदान राशि के भुगतान में कथित अवैध उगाही के मामले में जिला कृषि विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने डरहार पंचायत में कार्यरत एटीएम विवेक सौरभ का मानदेय तत्काल प्रभाव से स्थगित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। किसानों का आरोप है कि कृषि इनपुट राशि दिलाने के नाम पर बलुवाहा चौक के एक दुकानदार व होटल संचालक के खाते में ऑनलाइन कमीशन जमा कराया गया। डरहार पंचायत के संतोष कुमार, सुमन कुमार, विनोद कुमार सहित कई किसानों ने ऑनलाइन भुगतान का विवरण दिखाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.