मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- कटरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की सोहागपुर निवासी जहाना बेगम के खाते से साइबर फ्रॉड ने 75 रुपए उड़ा लिए। मामले को लेकर पीड़िता ने गुरुवार को साइबर थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कृषि इनपुट की राशि भेजने के नाम पर साइबर फ्रॉड ने तीन बार में पैसे उड़ाए हैं। बताया कि चार दिन पहले फॉर्मर आईडी बनाने के लिए अप्लाई किया था। मोबाइल पर साइबर फ्रॉड ने पहले मैसेज भेजा, फिर फोन कर कहा कि खाता आधार से नहीं जुड़ा है। कृषि इनपुट का लाभ नहीं मिलेगा। जल्द मैसेज को क्लिक करिए। मैसेज क्लिक करते ही खाते से तीन बार में 75 हजार रुपए उड़ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...