बेगुसराय, अप्रैल 23 -- सिंघौल, निज संवाददाता। कृषि विभाग ने रबी 2025-26 अन्तर्गत मार्च माह के तीसरे चौथे सप्ताह में आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के लिए कृषि इनपुट देने के लिए किसानों से 5 मई तक ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है। विभागीय विज्ञप्ति के अनुसार बेगूसराय, सहरसा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, अररिया, मधुबनी, पूर्णिया, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल एवं भागलपुर समेत 13 जिले के 88 प्रखंडों के 1484 पंचायतों में कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ किसानों के बैंक खाते में दिया जाना है। प्रभावित पंचायतों के वैसे किसान जिनकी फसल का नुकसान हुआ है, वे ऑन-लाईन आवेदन कर कृषि इनपुट योजना का लाभ ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन? क्या इसके बिना नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.