कृषि अनुसंधान केंद्र, डेमोटांड एग्रो टूरिज्म के रूप में होगा विकसित : शिल्पी
रांची, अगस्त 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य की कृषि, पशुपालन व सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने हजारीबाग स्थित कृषि अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र, डेमोटांड का दौरा कर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि गतिविधियों, अनुसंधान परियोजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में चल रहे नवाचारों की सराहना करते हुए इसे राज्य के कृषि विकास का एक महत्वपूर्ण मॉडल बताया। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा डेमोटांड कृषि अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र को एग्रो टूरिज्म के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की है, जहां कृषि, प्रकृति, अनुसंधान और पर्यटन का समन्वित अनुभव लोगों को प्राप्त हो। इसके अंतर्गत प्री-फैब्रिकेटेड कॉटेज, आधुनिक प्रदर्शन इकाइयां, अनुभव आधारित कृषि पर्यटन, प्रशिक्षण केंद्र, उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.