एटा, दिसम्बर 17 -- एटा। प्रशासन द्वारा गठित की गई टीमों ने बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद-बीज की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। यह कार्रवाई किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने के साथ कालाबाजारी रोकने के लिए की गई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने संदिग्ध दिखने पर गांव गोलाकुआ स्थित गौरव बीज एवं दवा भण्डार से खाद का एक नमूना लिया। इसी प्रकार श्याम फर्टिलाइजर्स से दो खाद के नमूने लिए, सिद्वार्थ खाद बीज भण्डार से एक खाद का नमूना लिया, गांव धुमरी में राधा स्वामी खाद भण्डार से खाद का एक नमूना लिया। जयश्री बालाजी खाद भण्डार से एक खाद, प्रतीक ट्रेडर्स से एक समेत कुल 07 खाद के नमूनें संग्रहित किए। किसानों मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला कृषि अधिकारी ने शहर में अलीगंज रोड स्थित कृषक भारती सेवा केन्द्...