मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरनगर जानसठ में तहसील व ब्लॉक की उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी राजकुमार द्वारा की गई। बैठक में जिला कृषि अधिकारी, सहकारिता गन्ना, उधान अधिकारी के साथ साथ प्रतिनिधि मै. फर्टीलाइर्स लि., चंबल फर्टिलाइजर, इफको, कृभको ,उर्वरक सहायक, थोक व उर्वरक प्रदानकर्ता द्वारा प्रतिभाग किया।जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया द्वारा वर्तमान समय में किसानों द्वारा रासायनिक उर्वरकों के बढते प्रयोग को कम करने तथा उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जागरूकता को बढ़ाने पर दिया। विक्रेताओं को बताया कि किसानों को सही समय व सही विधि के अनुसार आवश्यक पोषक तत्वों की सही मात्रा में रासायनिक उर्वरक प्रयोग में लाने के लिये समझाया जाए। यह भी पढ़ें- धरती माता को बचाने के लिए संतुलित मात्रा में...