रामपुर, जून 11 -- खेत बचाओ अभियान के तहत उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह के नेतृत्व में कृषि विभाग की एक टीम चमरौआ ब्लाक के ग्राम मुड़िया खेड़ा और लालपुर पट्टी, स्वार के ग्राम धनौरा और बिलासपुर के गांव खजुरिया खुर्द व पनवड़िया में पहुंची। टीम के द्वारा विभिन्न किसानों को उनके खेतों में पहुंचकर फसल के बारे में जागरूक किया गया। किसानों को आधुनिक तकनीकियों, कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक खेती निवेश, पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी क्षमता आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह ने कहा कि किसान खेतों में अधिक मात्रा में उर्वरक का इस्तेमाल न करें। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षित करेगा कृषि विज्ञान केंद्र मिट्टी की क्षमता के अनुरूप की उर्वरक का इस्तेमाल करने से फसल की बेहतर पैदावार हो सकत...