नई दिल्ली, जून 27 -- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उत्तराखंड को बड़ी सौगात देते हुए प्रदेश के लिए कई करोड़ रुपए की बागवानी योजनाओं की घोषणा की, जिसमें मुक्तेश्वर में 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला 'क्लीन प्लांट सेंटर' भी शामिल है। इसके साथ ही जहां उन्होंने एक तरफ 46.32 करोड़ रुपए की लागत से बनी नौ विकास योजनाओं का उद्घाटन किया, वहीं दूसरी तरफ 323.34 करोड़ रुपए के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य को एक बड़ा हॉर्टिकल्चर हब बनाने में मदद के लिए हर संभव केंद्रीय मदद देने का वादा किया। केंद्रीय मंत्री ने यह बातें उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में 'खेत बचाओ अभियान' का उद्घाटन करते हुए कही। चौहान ने कहा कि उत्तराखंड कृषि और हॉर्टिकल्चर में तेजी से आगे बढ़ रहा है, और जल्द ही इस सेक्टर ...