दरभंगा, सितम्बर 11 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। समाहरणालय सभागार में डीडीसी स्वप्निल की अध्यक्षता व सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर की उपस्थिति में जिला स्तरीय परामर्शदात्री/बैंकिंग समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले की बैंकिंग व्यवस्था, ऋण प्रवाह, वित्तीय समावेशन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक की मुख्य बातें बैठक में विशेष रूप से कृषि एवं किसान, मखाना उत्पादक, स्वयं सहायता समूह, एफपीओ, छोटे एवं लघु उद्यमी, युवा उद्यमिता, स्वरोजगार, महिला सशक्तीकरण तथा विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं के पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध, सरल एवं सुगम बैंक ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने को मखाना, कृषि आधारित गतिविधियों, एफपीओ, सूक्ष्म व लघु उद्यमों तथा नए व्यवस...