वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज के कृषि अर्थशास्त्र विभाग में शुक्रवार को संगोष्ठी में केंद्रीय बजट पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि इंडियन बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने केंद्र सरकार के वित्तीय विवरण और 8 प्रतिशत विकास दर के साथ बजट की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बजट में कृषि, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया है। साथ ही डिजिटल बैंकिंग को समय की आवश्यकता बताते हुए विद्यार्थियों को डिजिटल लेनदेन और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बैंक खाते भी खुलवाए गए। खुशी सिंह एवं यशा बरनवाल ने केंद्रीय और राज्य बजट के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। स्वागत एवं विषय स्थापना प्रो. मनीष कुमार सिंह ने किया। संचालन आराधना सिंह, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शशि...