उरई, सितम्बर 27 -- उरई। संवाददाता प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभाव जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कला एवं संस्कृति, कृषि, उद्यमिता, कौशल विकास, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, साहित्य, शिक्षा, खेल में उत्कृष्ट कार्य किए हों उनको उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए पात्रों से आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे लोगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा जिनको पहले से पुरस्कार मिल चुके हैं।उप्र गौरव सम्मान के लिए ऐसे भी व्यक्ति पात्र होंगे जिन्होंने समाजसेवा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया हो। पुरस्कार के लिए आवेदक का प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है साथ ही विभिन्न विधाओं के कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्रा...