भदोही, अप्रैल 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा छतमी में सोमवार को इफको नैना उर्वरक उपयोगिता को लेकर किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को नैनो उपयोगिता संग लाभ की जानकारी दी गई। संगोष्ठी में मुख्यअतिथि के रूप में इफको डेलीगेट भदोही के राजेंद्र कुमार सिंह रहे। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी इफको विमल कुमार जायसवाल द्वारा मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में चर्चा की गई एवं किसानो को खेत से मिट्टी का नमूना लेने की वैज्ञानिक विधि के बारे में बताया गया। किसानों को फसलों के लिए जरूरी पोषक तत्वों पर चर्चा की गई। बताया कि किसानो को नैनोंडीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस, नैनो जिंक, नैनो कॉपर के प्रयोग विधि एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- किशनगंज : उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.