मैनपुरी, दिसम्बर 5 -- कुरावली। ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय कृषक मेला व मृदा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रवी फसलों की उन्नत खेती पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को मृदा स्वास्थ्य के महत्व बताया। कहा कि मिट्टी परीक्षण के आधार पर रासायनिक खादों का संतुलित प्रयोग किया जाना चाहिए। जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहे व उत्पादन में वृद्धि हो। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शौकत अली व शिवराज सिंह ने किसानों के साथ संवाद स्थापित कर वैज्ञानिक तरीकों से खेती में होने वाले लाभ बताए। मृदा परीक्षण, उन्नत बीजों का चयन व जैविक खाद के प्रयोग के बारे में बताया। इस मौके पर एसडीएम नीरज द्विवेदी, बीडीओ सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, लोकराम वर्मा, साहब सिंह, मुकेश कुमार, श्रीकृष्ण पांडेय सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रह...