धनबाद, फरवरी 25 -- डीडीसी सन्नी राज ने मंगलवार को गोविंदपुर में समेकित ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने पाठशाला में संचालित गाय पालन, बत्तख पालन, मत्स्य पालन, फसल उत्पादन सहित अन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाठशाला में अमरूद, ड्रैगन फ्रूट, केला, पपीता, गन्ना, टमाटर, बैगन, खीरा, करेला, तरबूज के पौधों का रोपण करने का निर्देश दिया। साथ ही गेंदा, गुलाब व अन्य खुशबूदार फूलों की खेती करने का भी निर्देश दिया। डीडीसी ने बकरी, मुर्गी और सूकर पालन के कार्य शीघ्रता से प्रारंभ करने, पाठशाला में साफ-सफाई और उच्च गुणवत्ता के फसलों की खेती प्रारंभ करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने प्रखंड परिसर में बन रहे पौधा संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी के साथ जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.