कृषक दुर्घटना योजना का आवेदन निरस्त होने पर सांसद से लगाई गुहार
कुशीनगर, मई 11 -- पडरौना। कुबेरस्थान क्षेत्र के अन्हारीबारी गांव निवासी एक पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर सांसद से गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि राजस्व कर्मियों की लापरवाही के कारण उनका आवेदन निरस्त हो गया।अन्हारीबारी निवासी भोला प्रसाद गोड़ ने सांसद को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता सुरेश की मौत 4 मई 2025 को सड़क दुर्घटना में हो गई थी। पिता की मौत के बाद मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज हल्का लेखपाल को उपलब्ध करा दिए थे। भोला प्रसाद का कहना है कि कई महीने बाद जब वह योजना की प्रगति जानने के लिए लेखपाल के पास पहुंचे, तो उन्हें जिला कार्यालय जाकर जानकारी लेने को कहा गया। जिला कार्यालय में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.