बरेली, मार्च 25 -- नवाबगंज। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत गन्ना विकास परिषद की ओर से मंगलवार को गन्ना समिति सभागार में कृषक गोष्ठी हुई, जिसमें वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती के तरीके बताए। गोष्ठी में गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के वैज्ञानिक डॉ. अरविंद सिंह ने किसानों को गन्ना प्रजातियों की पहचान तथा उन्नतशील किस्मों के बारे में जानकारी दी। वहीं एलएच चीनी मिल पीलीभीत के महाप्रबंधक गन्ना शिव स्वरूप सिंह ने मिल की ओर से किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मणिकांत ने बीज एवं भूमि उपचार, ट्रेंच विधि से बोआई, सहफसली खेती और उर्वरक प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक किया। गन्ना पर्यवेक्षक कौशल मिश्रा ने पेड़ी प्रबंधन एवं बॉयो फर्टिलाइजर के उपयोग की जानकारी दी। गन्ना समिति की सचिव मेघा ...