कृषक एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक ने दी जान
देवरिया, मई 15 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भटनी-वाराणसी रेल खंड पर शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना सलेमपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में उपनगर के पिपरा नाजिर स्थित रेलवे ढाला के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब नौ बजे भटनी से वाराणसी के लिए जा रहीं कृषक एक्सप्रेस के सामने करीब 35 वर्षीय युवक अचानक कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकीं थी।जीआरपी के एसओ अजय कुमार मौर्य ने बताया कि भटनी-वाराणसी रेल खण्ड पर रेलवे स्टेशन सलेमपुर के दक्षिणी ढाला पिपरा नाजिर के समीप क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.