वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी। कृषक उत्पादक संगठन और औद्यानिक विपणन सहकारी समिति लि. टिकरी को श्रेष्ठता पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की ओर से 2025 का पुरस्कार समिति को प्रदान किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को उत्कृष्टता प्रमाणपत्र समेत 35 हजार रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...