मेरठ, फरवरी 1 -- मवाना। कृषक इंटर कॉलेज के 2/73 यूपी कंपनी एनसीसी कैडेट घनिष्ट चौहान को अपर महानिदेशक, एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशंसा पदक व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने मेडल पहनाकर हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य ने बताया कि घनिष्ट अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर होने के साथ-साथ होनहार एनसीसी कैडेट भी है। 73 यूपी एनसीसी बटालियन के अंतर्गत लगभग 1100 कैडेट्स में से एकमात्र कैडेट का चयन होना विद्यालय व क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारियों व शिक्षकों ने घनिष्ट को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.