भदोही, मई 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कृषि भवन घरांव में धान की खेती करने वाले किसानों में बांटने के लिए सात सौ कुंतल धान बीज पहुंच गया है। किसान राजकीय बीज गोदाम और कृषि भवन घरांव से उचित मूल्य पर बीज ले सकते हैं। नर्सरी डालने वाले किसान अपने अभिलेख जमा कर धान बीज प्राप्त कर सकेंगे। जिले में कुल दो लाख 26297 किसान पंजीकृत हैं। किसानों में धान बीज का वितरण शुरू हो गया है। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि पीएम निधि में पंजीकरण कराने वाले और लाभ ले रहे किसानों को ही उचित दर पर धान बीज मिलेगा। धान बीज खरीदने के लिए अलग से पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। यह भी पढ़ें- कृषकों में बंटने को आया130 कुंतल धान बीज किसान पीएम सम्मान निधि के रजिस्ट्रेशन का अभिलेख दिखाकर बीज ले सकते हैं।ग्रामीण इलाकों में किसान धान की खेती की तैयारी में जुट गए हैं। न...